रामगढ़, मार्च 6 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के प्रियातु में शुक्रवार को श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ सह राम चरित्र मानस पाठ और बोंगासौरी में वैदिक श्री श्री 1008 मारुति नंदन सात दिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह मानस पाठ को लेकर भूमि पूजन के साथ नगर भ्रमण किया गया। पंडित बालेश्वर पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान पूर्व मुखिया महेश्वर महतो, मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, होन्हे मुखिया राजीव मेहता, पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमारी से भूमि पूजन कराया। इसके बाद गाजे-बाजे तथा ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मंदिर परिसर से सीरू, पोटमदगा, होन्हे व दुलमी पंचायत के दर्जनों गांवों में भगवा झंडा के साथ देवी-देवताओं का जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया गया। ...