रामगढ़, मार्च 27 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के प्रियातु में चल रहे श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद व मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र महतो शामिल हुए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर दुलमी प्रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.