नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्या ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी 181 रन बनाए। अपनी इस शतकीय पारी की बदौलत प्रियांश ने टी20 क्रिकेट के वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह बतौर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंदौर में खेले जा रहे मुकाबले में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 19 छक्कों और 7 चौके लगाए। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 275 रन बनाए। यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच बनने के करीब पारस म्हाम्ब्रे, मुंबई से हुए थे अलगप्रियांश ने फिंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा प्रियांश आर्या ने बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व...