नयी दिल्ली, अप्रैल 20 -- रिकी पोंटिंग उनके खेल की तकनीकी खामियों को सुधारने में मदद के लिए मौजूद हैं, लेकिन प्रियांश आर्य के लिए उनके बचपन के कोच और मार्गदर्शक संजय भारद्वाज की भूमिका उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र की चुनौतियों से पार पाने के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की रही है। यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने GT को 99 रनों से रौंदा, दर्ज की टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीतअलग ही मिट्टी के बने हैं प्रियांश आर्या दिल्ली के आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश ने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए अपने पदार्पण सत्र में 475 रन बनाकर तुरंत स्टारडम हासिल कर लिया था। इस सत्र में उनके सामने और भी बड़ी चुनौती थी-यह साबित करना कि उनका पहला सत्र महज एक इत्तेफाक नहीं था। आईपीएल में एक सत्र में चमक बिखेरने के बाद गुम हो जाने वाले पॉल वल्थाटी और स्...