भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा नौ में प्रियांशु सिंह सफलता प्राप्त की है। परिणाम आने के बाद स्वजनों एवं गुरुजनों में हर्ष व्याप्त है। छात्र प्रियांशु ने चार सौ में से 328 अंक प्राप्त करके अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्य बृजेश मिश्रा ने बताया कि प्रियांशु चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने वाराणसी में नामांकन कराया था। लेकिन घर पर ही रहकर पढ़ाई करके सफलता को अर्जित किया। बेटे की सफलता पर पिता चंद्रशेखर, माता समेत पूरे परिवार में हर्ष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.