नैनीताल, नवम्बर 19 -- नैनीताल। नैनीताल के प्रियांशु गुणवंत को राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) नई दिल्ली के दीक्षांत समारोह में रजत पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बीटेक कोर्स में द्वितीय सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय के शर्मा ने दिया। उन्होंने इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में एनआईटी नई दिल्ली से बीटेक किया है। प्रियांशु के पिता हरीश चंद्र गुणवंत एक पत्रकार हैं। उनका परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है, जबकि पैतृक गांव सिमराड़, नैनीताल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.