हजारीबाग, अप्रैल 24 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधिकटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग गांव के किसान की बेटी प्रियांशु कुमारी मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी । प्रियांशु की प्रारंभिक शिक्षा संत अगस्टिन हाई स्कूल छड़वा से हुई । जिसके बाद कक्षा छह से आवासीय इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से पढ़ाई की । प्रियांशु कुमारी के पिता स्नातक तक की पढ़ाई की है जबकि मां लता देवी मैट्रिक तक की पढ़ाई की है । जबकि प्रियांशु के भाई सौरभ मेहता डीएवी स्कूल में कक्षा 10 वीं की छात्र हैं । वहीं एक छोटी बहन प्रीति कुमारी जो डीएवी स्कूल के कक्षा 8 वीं की छात्रा है । प्रियांशु के पिता दिनेश्वर यादव ने बताया कि प्रियांशु कुमारी को बचपन से ही पढ़ाई में काफी रुचि रही है । यह भी पढ़ें- चित मैं तेरी, पट तू मेरे हवाले: जैक टॉपर ने सुनाया गाना यही कारण है कि वर्ष 2017 में लुपुं...