मधुबनी, मई 4 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। चौथे जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उत्साह और ऊर्जा के साथ सोमवार को खत्म हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष झा, खेल पदाधिकारी डा. सरिता प्रसाद, प्रभारी प्राचार्य बृजेश सिंह और कुलदीप झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। संघ के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार चौधरी और सचिव बैभव झा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। 60 मीटर से लेकर 10000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, ...