प्रियांशी की पारी से वंडर वुमेंस ने यशराज क्लब को हराया
कानपुर, मई 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। सप्रू मैदान पर हुए मैच में यशराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.1 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से समीर सिंह ने 36 रन, निर्भय सिंह यादव ने 26 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वंडर वुमेंस ने 26.1 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीता। टीम की ओर से प्रियांशी सिंह ने नाबाद 74 रन, सिमरन भाटी ने 21 रन बनाए।पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में एसएस क्लब ने 25 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम यादव ने नाबाद 104 रन और आशुतोष गौरव ने 71 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कैंट लायंस की पूरी टीम 17.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश साहू और अभिषेक सिंह ने 26-26 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.