मेरठ, अप्रैल 24 -- एएस इंटर कॉलेज मवाना में कक्षा 10 में अध्यनरत प्रियल चौधरी एवं ऋतिक कुमार के प्रोजेक्ट का चयन विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास एवं 21 वीं कौशल संवर्धन के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर हुआ है। प्रियल चौधरी का प्रोजेक्ट वित्तीय साक्षरता एवं ऋतिक कुमार का प्रोजेक्ट कोडिंग के लिए चयनित हुआ है। इसके साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक अंकित शर्मा के निर्देशन में प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इसके लिए 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से ग्राउंड जीबीआर गोमतीनगर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह एवं प्रबंध समिति, समस्त विद्यालय परिवार ने एक ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के चयन होने पर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हुए सफलता के लिए छात्र-छात्रा तथा शिक्षक को शुभकामनाएं दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने पत्र निर्गत कि...