प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रियदर्शिनी छात्रावास में महिला अध्ययन केंद्र के सहयोग से व्याख्यान-सह-कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता सी राज ने 'मेंटेनिंग द मेंटल ऑरा ऑफ यूथ' विषय पर योग और प्राणायाम की उपयोगिता बताई। छात्राओं को व्यक्तिगत परामर्श व आयुर्वेदिक दवाएं भी वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रो. जया कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...