रामनगर, अक्टूबर 4 -- लालकुआं। उत्तराखंड वन विकास निगम पश्चिमी हल्द्वानी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में प्रियंक जखमोला को प्रभागीय अध्यक्ष, अनुज गोस्वामी को उपाध्यक्ष, प्रकाश सिंह अधिकारी को प्रभागीय मंत्री, पनीराम आर्या को कोषाध्यक्ष, सुरेश चन्द्र बहुगुणा को सहयुक्त मंत्री, सचिन डिमरी को संगठन मंत्री, नन्दन सिंह नेगी को संगठन मंत्री द्वितीय और विरेंद्र कुमार आर्या को प्रचार मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारी हितों की रक्षा करने और निगम में पारदर्शी कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.