पलामू, फरवरी 5 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस ने चर्चित हत्याकांड के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त को ग़ढ़वा जिले के डंडा थाने के झरनवा टोले से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। इसके पहले विश्रामपुर पुलिस से उक्त हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विश्रामपुर थाने के भूखला गांव के रंजीत मेहता ने नावा बाजार थाने के तुकबेरा के एक प्रेमिका से शादी करने के चक्कर में अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए तुकबेरा में एक गढ्ढे खोदकर शव को गड़वा दिया था। दंडाधिकारी की उपस्थिति में गढ्ढे से निकाला गया। कांड के आरोपी मुकेश मेहता को विश्रामपुर पुलिस ने ग़ढ़वा जिले के डंडा थाने के झरनवा टोला से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.