लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा प्रियंका ठाकुर को परिषद की महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को गोमती नगर, विशाल खंड स्थित परिषद के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने यह घोषणा की। इस दौरान गोपाल राय ने आरोप लगाया कि यूपी समेत पूरे देश में संगठित तरीके से धर्मांतरण और लव जिहाद का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने गाजियाबाद के त्यागी परिवार की लड़की सहित छह अन्य युवतियों के लापता होने का मामला भी उठाया। उन्होंने सभी लापता लड़कियों की बरामदगी सुनिश्चित किए जाने और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...