बिजनौर, फरवरी 27 -- धामपुर। प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में स्कूल के जूनियर विंग में रिपोर्ट-कॉर्ड वितरित किये गये। छात्र छात्राओं ने शानदार कीर्तिमान स्थापित कर स्कूल को गौरवान्वित किया कक्षा 11 में पीसीएम ग्रुप में स्नेहा चौहान ने 95.6% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सूर्या गहलौत ने 91.8% और वंशिका सैनी ने 90.3% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीसीबी ग्रुप में जतिन चौहान 88.3% व खुशी राजपूत 84.9% और वैष्णवी ने 81.4% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स ग्रुप में जानवी अरोड़ा ने 92.3% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वास्तिक अग्...