रांची, दिसम्बर 26 -- रांची,संवाददाता। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम गुरूवार को जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से हुए इस चुनाव में प्रियंका माधुरी एक्का को रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस की महासचिव चुना गया है। चुनाव परिणाम के अनुसार प्रियंका माधुरी एक्का को कुल 3459 मत प्राप्त हुए। जीत हासिल करने के बाद प्रियंका ने सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि युवा कांग्रेस से जुड़े हर कार्यकर्ता और समर्थक की जीत है। उन्होंने कहा कि सभी के विश्वास, सहयोग और समर्थन के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उनकी प्राथमिकता युवाओं की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.