मेरठ, अप्रैल 18 -- सदर बाजार में प्रियंका की लाश को मकान में बंद कर पांच माह हरिद्वार में रहने वाले पिता उदयभानु को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसिलिंग के लिए भर्ती कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल ने उदयभानु का स्वास्थ्य परीक्षण कर वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉ. पाल ने बताया कि उदयभानु की काउंसलिंग कर जांच की जाएगी। लगातार दस दिनों तक व्यवहार, बातचीत और साइकलोजिकल टेस्ट किये जाएंगे। इन सबके आधार पर जो रिपोर्ट तैयार होगी, उसी के आधार पर यह पता करेंगे कि उसकी मानसिक दशा कैसी है। अगर भर्ती का और समय बढ़ाना पड़ेगा तो उसको बढ़ाया भी जाएगा। यह भी पढ़ें- उदयभानु को आज मेडिकल कॉलेज में कराएंगे भर्ती, होगी काउंसिलिंग यह था मामलासदर बाजार के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका विश्वास की नवंबर 2025 में बीमारी के चलते मौत हो गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.