नई दिल्ली।, नवम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे को जल्द अंतिम रूप दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा के लिए कांग्रेस ने संभावित सीट की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। दोनों के बीच संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान चर्चा हो सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन लगभग तय है। दोनों पार्टियों के नेता दिसंबर के पहले सप्ताह में चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बात करेंगी। कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत और सीट की संख्या तय होने के बाद दोनों पार्टियों के नेता सीटवार चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती क...