आजमगढ़, मार्च 2 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में पहली बार महिला प्रकोष्ठ का चुनाव हुआ। इसमें प्रियंका श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और कंचन मौर्य को मंत्री चुना गया। इस चुनाव को लेकर शिक्षको में काफी उत्साह रहा। लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इससे पहले शिक्षक सदन में रविवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद लाल श्रीवास्तव, बृजेश राय, याशीन जफर, कामेश्वर सिंह, अवधराज सिंह, राजेश सिंह, मंजुलता राय, आयशा खान समेत अन्य लोगों ने नवनिर्चाचित पदाधिकारियों बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.