नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- प्रियंका चोपड़ा इंडिया आएं और देसी लुक में ना दिखें!ऐसा शायद ही हो। अपने 12 घंटे के इंडिया विजिट में प्रियंका चोपड़ा ने देसी लुक से फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार ये लुक साड़ी वाला नहीं था। दरअसल, साड़ी को हटके डिजाइन में पहनकर प्रियंका कपिल शर्मा शो के लिए रेडी हुईं और विंटर में स्प्रिंग सीजन की वाइब्स दे गईं। तो अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के फैन हैं तो उनके इस लुक की डिटेल तो जरूर जानना चाहते होंगे।साड़ी नहीं स्कर्ट बनाकर कर लिया ड्रेप बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई व्हाइट बेस पर ब्लू फूलों वाले पैटर्न की साड़ी को चुना। लेकिन वो इसे सिंपल अंदाज में पहनने की बजाय हटके तरीके से पहने दिखीं। दरअसल, साड़ी वाले कपड़े से प्रियंका ने कस्टम मेड ड्रेस तैयार करवाई थी। जिसमे प्लीट्स ...