नई दिल्ली, जुलाई 15 -- प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को अपनी बीवी ही नहीं बल्कि उनके देश से भी प्यार है। वह अक्सर बॉलीवुड के गानों पर रील्स डालते हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म इंडस्ट्री की गॉसिप पर भी पूरी नजर रखते हैं। यह सीक्रेट खुद प्रियंका और निक ने जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट पर खोला। निक ने बताया कि प्रियंका भले चूक जाएं लेकिन उन्हें पता रहता है कि किसका-किससे ब्रेकअप हुआ। वहीं प्रियंका ने बातों-बातों में उन्हें उस नाम से भी बुलाया जो निक को प्यार से कहकर बुलाती हैं।निक एंजॉय करते हैं गॉसिप निक और प्रियंका हे जोनस पॉडकास्ट में थे। वहां उन्होंने बताया कि प्रियंका से आठ साल की शादी में जिस चीज का उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है वो है बॉलीवुड गॉसिप। प्रियंका इस बात पर सहमति जताती हैं कि उन्हें सिलेब्स के ब्रेकअप के अपडेट और गॉसिप निक से मिलत...