नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस को इंडस्ट्री के सबके आइकॉनिक पावर कपल्स में गिना जाता है। निक जोनस का भारत और यहां के कल्चर के प्रति प्यार हमेशा ही उनके बयानों में झलकता रहा है। अब एक हालिया इंटरव्यू में निक जोनस ने अपनी निजी जिंदगी और धर्म को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं। निक जोनस ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। निक ने साफ कहा कि वो अपनी बेटी मालती मैरी को हिंदू संस्कारों के साथ बड़ा कर रहे हैं।भारतीय संस्कृति के फैन हुए निक निक जोनस ने 'सच संग शो' में बातचीत के दौरान कहा कि भारत की परंपराएं अब उन्हें अपने घर जैसी लगने लगी हैं। निक जोनस ने कहा, 'जब मैं पहली बार भारत गया था, तो प्रियंका के परिवार और दोस्तों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.