नई दिल्ली, मार्च 2 -- ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी इस फिल्म और प्रियंका की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राजामौली की इस पोस्ट ने फैंस का इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। जब राजामौली ने यह सोशल मीडिया पोस्ट किया तो इसके कुछ ही देर बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस X पोस्ट को रीट्वीट करत हुए राजामौली का आभार जताया है। साथ ही इस पर लोगों का रिएक्शन भी देखने लायक है। तो चलिए जानते हैं राजामौली और प्रियंका के बीच ट्विटर पर हुई इस चिट-चैट के बारे में।प्रियंका की तारीफ में राजामौली का ट्वीट एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की बारीकियों की तारीफ करते हुए लिखा कि वह उन चुनिंदा...