बहराइच, जनवरी 13 -- बाबागंज। विधानसभा नानपारा के पूर्व प्रत्याशी डा. एएम सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जयंती मनाई। डा ए.एम.सिद्दीकी के साथ कांग्रेसजनों ने केक काटकर प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवाज बनकर देशभर में संघर्ष कर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुलायम, शकील अहमद,शाकिर कुरैशी,रामसूरत वर्मा,मोहम्मद शरीफ बृजेश पांडे, आसिफ खान, बालकृष्ण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.