रामगढ़, नवम्बर 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शुक्रवार को हेसालौंग की प्रियंका प्रसाद को सहायक आचार्य की नियुक्ति पत्र दिया गया है। प्रियंका प्रसाद हेसालौंग निवासी रामाशंकर प्रसाद की पुत्री है। प्रियंका प्रसाद सात भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। प्रियंका प्रसाद इतिहास विषय से एमए पास की हैं। साथ ही वह जेटेट उर्तीण हैं। प्रियंका प्रसाद की दूसरे नंबर की बहन दीपिका प्रसाद वर्तमान में डोरंडा थाना में बतौर इंसपेक्टर पदस्थापित हैं। प्रियंका प्रसाद को सहायक आचार्य की नियुक्ति पत्र मिलने पर घर परिवार और गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.