मेरठ, अप्रैल 14 -- सदर बाजार क्षेत्र के तेली मोहल्ला में प्रियंका विश्वास की संदिग्ध मौत के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता उदय भानु को तीन दिन के लिए मानसिक रोग विशेषज्ञ की निगरानी में भेज दिया है। डॉक्टरों की टीम उसकी मानसिक स्थिति का आंकलन करेगी, जिसके आधार पर आगे की जांच तय होगी। जांच में सामने आया है कि पिता ने अपनी बेटी के शव को चार माह तक घर में बंद रखा और खुद हरिद्वार में रह रहा था। पुलिस जब उसे लेकर हरिद्वार पहुंची तो वह एक आश्रम में बेहद गंदगी भरे कमरे में रह रहा था। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम लायक भी नहीं रहा शव, छह महीने घर में पड़ी रही लाश की गुत्थी अब ऐसे सुलझाएगी पुलिस इसके बाद पुलिस उससे मानसिक रोगी मान रही है, इसके अलावा आश्रम कर्मचारियों के मुताबिक,...