नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल। विश्कुलम द ग्लोबल स्कूल मेहरागांव की कक्षा 7 की छात्रा प्रियंका का राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियंस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। रुद्रपुर में आयोजित सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता में प्रियंका ने शानदार खेल का परिचय दिया था। विद्यालय प्रबंधक दिनेश पांडे ने बताया कि कठिन मुकाबलों में आत्मविश्वास, गजब की फुर्ती और रणनीतिक कौशल के कारण चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुई। प्रियंका युवा कल्याण विभाग के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में कोच मोनिका नयाल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रियंका की इस उपलब्धि पर विद्यालय शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.