रांची, मई 11 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वानिकी संकाय के छात्र प्रितेश सिन्हा ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59वीं रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर संकाय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। अधिष्ठाता ने इसे विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। प्रितेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया, जिसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया यह भी पढ़ें- बिहार के करण कुमार सिंह की UPSC IFS में चौथी रैंक, IES भी कर चुके हैं क्रैक, IIT से किया है BTech

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...