अररिया, जून 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के निवर्तमान संयुक्त सचिव मुकेश जायसवाल के 84 वर्षीय पिता जुगल किशोर जायसवाल का आकस्मिक निधन के उपरांत उनके कोर्निया दान (नेत्रदान) को उनके पुत्र मुकेश जायसवाल एवं अन्य परिजनों के द्वारा दधिची देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल एवं संरक्षक विनोद सरावगी के पहल से सहमति तो मिल गई, परंतु सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब इस प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु कटिहार मेडिकल कॉलेज की टीम से संपर्क किया गया तो उनका यह जवाब हतप्रभ कर देने वाला था की कोर्निया को एक सप्ताह तक सुरक्षित रखने के लिए मेडिया नाम के जिस केमिकल की आवश्यकता होती है।उसका स्टॉक खत्म हो गया है। जिसकी आपूर्ति के लिए आज से एक सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य विभाग को रिक्वायरमेंट भेज दि...