जहानाबाद, अप्रैल 18 -- कलश यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे की विशेष व्यवस्था की गई थी नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रिंजपुरा गांव में आयोजित नौ दिवसीय शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जलभरी कार्यक्रम के तहत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मोरहर नदी से जल भरकर विधिवत शोभायात्रा निकाली, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नारों और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी कलश यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे की विशेष व्यवस्था की गई थी। रंग-बि...