प्रिकली पियर्स (स्पाइनलेस कैक्टस) का उत्पादन कर किसान होगें मालामाल
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक खेती के रूप में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने मिर्जापुर और सोनभद्र में प्रिकली पियर्स (स्पाइनलेस कैक्टस) की बागवानी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। इसके परिणाम बेहद सुखद आए हैं। प्रिकली पियर्स की बागवानी कर किसान बेहतर कमाई कर सकते है। बड़ी कम्पनियों को जूस, जैम, आइसक्रीम और वाइन बनाने के लिए बेंच सकते है। इस परियोजना के माध्यम से जनजातीय एवं सीमांत किसान कम लागत में अधिक आय कर सकते है। संयुक्त उद्यान अधिकारी विंध्याचल मण्डल मेवाराम ने बताया कि उद्यान विभाग मिर्जापुर के पटेहराकलां व सोनभद्र के मेवरपुर ब्लाक के कुलडोमरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक-एक हेक्टेयर भूमि पर प्रिकली पियर्स की खेती शुरू कराया गया है। यहां पर पौधों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.