पटना, मार्च 9 -- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोमवार को पटना में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में उन्होंने यह घोषणा की। कहा कि अब नौजवानों के हाथ में कमान देने का समय आ गया है। दो माह बाद प्रिंस राज को पूर्ण राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...