अररिया, जून 20 -- अररिया। शहर के महादेव चौक वार्ड संख्या 15 निवासी प्रिंस राज ने चार्टर अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। प्रिंस राज के पिता व्यवसाय सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि प्रिंस राज बचपन से ही पढ़ाई के प्रति काफी लगनशील और मेहनती रहा है।कुर्साकांटा के पूर्व उप प्रमुख स्व इंद्रदेव सिंह के पोते, सुबोध कुमार सिंह रुनी सिंह के पुत्र प्रिंस ने बचपन से ही लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सपने व गुरुजनों के आशीर्वाद से हीं यह सफलता संभव हो सकी। यह भी पढ़ें- प्रिंस राज ने सीए चार्टर परीक्षा में सफलता पाई प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों व दोस्तों को दिया। वर्तमान में प्रिंस राज एक फर्म में कार्यरत हैं व सीए फाइनल के छह में चार वि...