नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे पर 90 रन की जीत के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला अपने नाम करने के बाद कहा कि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट के कारण रविवार को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम को कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। प्रिंस अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए। चोटिल होने से पहले वह दो विकेट झटक चुके थे। प्रिंस जारी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लिए हैं लेकिन वह अब तीसरे मैच में खेलने नहीं उतरेंगे।श्रेयस अय्यर ने चोट की पुष्टि की भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, ''दुर्भाग्य से हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, इसलिए कल (रविवार) के मैच में टी...