बेगुसराय, मई 6 -- बेगूसराय। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश ने जीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस कुमार को जिला कांग्रेस कमेटी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इसको लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खम्हार मुखिया अविनाश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अनुपम कुमार अन्नू, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, एनएसयूआई छात्र नेता निशांत सिंह, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा कुमार,अंकित कुमार, माधव सिंह सहित अन्य ने हर्ष जताया। प्रिंस कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसद प्रियंका गांधी सहित प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.