रामपुर, मार्च 3 -- मंगलवार को पुरानी आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रिंस पार्क में गोसेवा गोपाल सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ढंग से मनाने पर विशेष चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को प्रिंस पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नरेश शर्मा, रामकिशोर शर्मा, सर्वेश अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मधु बंसल, शैलेंद्र बंसल, महंत राजेश कुमार, सारिका गोयल, चितरंजन श्रीवास्तव, जी.के. श्रीवास्तव तथा एडवोकेट विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.