धनबाद, मार्च 12 -- बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश बुधवार को सिंदरी पहुंचे। उन्होंने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और पुलिस बल ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' की सलामी दी। उनके साथ सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि सूचना के अनुसार प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान में है। पुलिस उसके गुर्गों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उससे जुड़ा हर अपराधी पुलिस के टारगेट पर है।डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया और अपराध की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि धनबाद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.