धनबाद, अप्रैल 20 -- सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गिरोह का एक मजबूत पिलर ढह गया। प्रिंस खान और गोपी खान के बाद गिरोह में सैफी की हैसियत नंबर तीन की थी। वह गिरोह का टेक्नोक्रेट था। उसने आरा मोड़ के नजदीक एक अंग्रेजी स्कूल से दूसरी से 10वीं तक की पढ़ाई की थी। अंग्रेजी अच्छी होने के कारण ही उसने प्रिंस और गोपी को दुबई में ठौर दिलाया। यही नहीं उसने गिरोह से पढ़े-लिखे लड़कों को भी समय-समय पर जोड़ा। बीटेक और होटल मैनेजमेंट करने वाले लड़कों को सब्जबाग दिखा उनसे गिरोह के लिए फंड मैनेजमेंट का काम कराया। पुलिस को पता चला है कि प्रिंस और गोपी की आड़ में वही गिरोह का संचालन कर रहा था। जानकार बता रहे हैं कि उसकी गिरफ्तारी से प्रिंस खान गैंग वेंटिलेटर पर आ गया है। चार पिलर में प्रिंस और गोपी के अलावा गोपी का साला रितिक ...