धनबाद, मार्च 15 -- भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के मामले में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद के बयान से असंतुष्ट होकर सरकार को अपने सवालों से घेर दिया। सदन से पूछा कि आखिर प्रिंस खान किसके संरक्षण में यहां से फरार हुआ। उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच क्यों नहीं की गई। विधायक ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक कुख्यात अपराधी पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे से फरार हो गया। यदि किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही या संरक्षण के कारण यह घटना हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार ने क्यों नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद जैसे संवेदनशील औद्योगिक क्षेत्र में संगठित अपराध की गतिविधियां पहले से ही चिंता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.