रामगढ़, जुलाई 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के इशारे पर रांची में बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रची गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों के निशाने पर रांची का एक ज्वेलरी शोरूम था। वारदात को अंजाम देने के लिए शिवराज राम उर्फ शिवा ने भारी मात्रा में हथियार जुटाए थे। पुलिस की मानें तो 6 जुलाई को शिवा भुरकुंडा और कुजू में छिपाकर रखे गए चार पिस्टल और 80 जिंदा कारतूस की खेप रांची पहुंचाने वाला था। इसकी भनक लगते ही धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 जुलाई की रात सयाल शिवाजी रोड, मदरसा कॉलोनी स्थित आवास में छापामारी कर शिवा को गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि पूछताछ में शिवा ने हथियार रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम भुरकुंडा रिवर साईड स्थित केंद्...