धनबाद, अप्रैल 29 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के इशारे पर रांची या बोकारो में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे केंदुआडीह हाजरा बस्ती के दो लड़कों को पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर जिले में जगह-जगह ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। देर रात तक और लड़कों के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। पकड़े गए लड़कों के पुकारू नाम राजा और जयकांत शिकरे बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए लड़कों को हथियार भी मुहैया करा दिया गया था। इसी बीच सैफी की गिरफ्तारी की खबर से वे घबरा गए और दोनों घटना को अंजाम देने से टाल-मटौल कर रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने दोनों को दबोचा लिया। लगा...