रांची, मई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो को सोशल मीडिया के अपने एक्स हैंडल पर साझा कर राज्य सरकार पर हमला बोला। मरांडी ने लिखा, 'झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है, जहां कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है।' यह भी पढ़ें- भाजपा अब अपराधियों के प्रवक्ता की भूमिका में : कांग्रेसवीडियो का प्रभाव मरांडी बोले, धनबाद क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी द्वारा कथित रूप से विदेश से जारी वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को बहस का मुद्दा बना दिया है। यह मामला एक शख्स के बयान तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था व प्रशासनिक विश्वसनीयता पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़े करता ...