धनबाद, मार्च 16 -- कुख्यात प्रिंस खान से सांठ-गांठ के संदेह में पुलिस ने आठ से 10 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी लड़कों को सरायढेला व अन्य थाना में रखकर लगातार पूछताछ हो रही है। एसएसपी प्रभात कुमार, डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम और अन्य पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए लड़कों से लंबी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जल्द पुलिस प्रिंस से वास्ता रखने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने वाली है। गिरोह के लिए रंगदारी की उगाही करने वालों से लेकर पैसों को हवाला के जरिए प्रिंस तक पहुंचाने वालों का चेहरा पुलिस बेपर्दा कर सकती है। पुलिस ने वासेपुर कमर मकदुमी रोड नीचे मुहल्ला लाला टोला से अफजल खान उर्फ अमन को उठाया है। अमन गैंगस्टर फहीम खान के साले टुन्ना खान का पुत्र है। 28 अगस्त 2017 को वासेपुर में हुए अरबाज उर्फ विक्की की हत्या में वह उम्रकैद की सजा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.