धनबाद, मई 12 -- झारखंड के वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के करीबी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी से साथ छूटने के बाद उसे दोहरा झटका लगा है। प्रिंस से अलग गोपी खान अपना गिरोह खड़ा कर रहा है। पुलिस को सैफी से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार प्रिंस खान का अपने बड़े भाई गोपी खान से भी खटपट चल रहा है।प्रिंस का बड़ा भाई है गोपी दोनों के रिश्तों में खटास की खबरों की पुष्टि पुलिस ने अन्य माध्यमों से भी की है। रंगदारी वसूली में आई गिरावट के कारण दोनों के बीच पैसा हुए विवाद गहरा गए हैं। धनबाद से फरार होने के बाद प्रिंस खान ने अपने बड़े भाई गोपी खान को बड़े सरकार के मनगढंत उपाधि दे रखी थी। गोपी खान और प्रिंस खान ने कई सालों तक यूएई में अलग-अलग जगहों पर छिपकर रंगदारी उद्योग को धार दी। सहयोग देकर सैफी ने गैंग को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया। इस बीच पहले गोपी खान...