मैनपुरी, मई 24 -- नगर पंचायत के ग्राम उदयपुर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रिंस क्रिकेट क्लब ने गोपाल क्रिकेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपाल क्रिकेट क्लब की टीम प्रिंस क्लब के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई और महज 48 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में प्रिंस क्लब की टीम ने मात्र 5 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सोहम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग दीपक व सुधीर, स्कोरिंग विकास गुप्ता और कमेंट्री अभिषेक यादव ने की। यह भी पढ़ें- प्रिंस क्लब क्वार्टर फाइनल जीत सेमीफाइनल में पहुंचा इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, मुकुल यादव, चंद्रकेश यादव, मुकेश यादव, मंगल रावत, ध्रुव यादव, विमल यादव, उत्...