धनबाद, मई 3 -- कुख्यात प्रिंस खान को 70 से 80 कारोबारी हाल-हाल तक रंगदारी दे रहे थे। पुलिस रिमांड पर आए सैफी ने इनमें से कई व्यवसायियों के नामों का खुलासा किया है। प्रिंस खान दुश्मन देश पाकिस्तान में रह कर इन लोगों से रंगदारी वसूल रहा है। लिहाजा पुलिस प्रिंस खान को आंतकी मानते हुए उसे रंगदारी देने वालों के खिलाफ टेरर फंडिंग का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने सैफी को शनिवार को अदालत में पेश किया और पांच दिनों की रिमांड अवधि विस्तार करने की प्रार्थना अदालत से की। इसके बाद पुन: सैफी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस भूली, बरवाअड्डा व गोविंदपुर में प्रिंस की मदद से जमीन खरीदने वालों की भी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रिंस खान के नाम से रंगदारी मांगने में मुस्तकीम गया जेलप्र...