प्रिंस के करीबी सुधीश को इलाज के लिए लाया अस्पताल
धनबाद, जून 11 -- धनबाद। गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सुधीश ओझा को धनबाद मंडल कारा से बुधवार की दोपहर इलाज के लिए भारी सुरक्षा के बीच मेडिकल अस्पताल लाया गया। उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय निगरानी में इलाज शुरू किया गया। आरोपी सुधीश ओझा ने इलाज के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि फहीम खान के बेटे इकबाल खान के इशारे पर उसे फंसाया गया है। प्रिंस खान के इशारे पर रेल ठेकेदार से उगाही करने आए सुधीश ओझा के पैर में आठ मार्च की शाम आमाघाटा के भूईफोड़ मंदिर के पास फायरिंग रेंज में पुलिस ने गोली मारी थी। उसके पैर का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.