धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान का करीबी और कई हत्याओं में आरोपी रहे केंदुआडीह गोधर के राजेश चौहान ने मटकुरिया के लोहा कारोबारी कब्रिस्तान रोड जोड़ाफाटक रोड निवासी अंकित गुप्ता को रंगदारी के लिए धमकी दी है। राजेश चौहान के 15-20 लड़कों ने अंकित के मटकुरिया शमशान घाट रोड के बगल में स्थित गुप्ता लोहा गोदाम में घुस कर पिस्टल चमकाई और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में राजेश चौहान और अंकित के पुराने पार्टनर बाबूडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले राकेश शर्मा तथा अन्य 15-20 अज्ञात के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बैंक मोड़ थाने में दिए आवेदन में अंकित ने बताया कि नौ अप्रैल को उनके गोदाम में पहुंच कर लड़कों ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज की। लड़के उन्हें खोज रहे थे। उनके कर्मि...