नई दिल्ली, फरवरी 11 -- द 50 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और दिलचस्प होता जा रहा है। द 50 में शो से बाहर निकालने के लिए कंटेस्टेंट्स ही एक दूसरे के खिलाफ वोट करते हैं। अब इस रियलिटी शो को लेकर खबर है कि आनेवाले एपिसोड में शिवित तोमर शो से बाहर हो जाएंगे। शिवित तोमर के एविक्शन के पीछे प्रिंस नरूला हो सकते हैं। इन रिपोर्ट्स के बीच अब इंस्टाग्राम पर शिवित तोमर ने प्रिंस नरूला को अनफॉलो कर दिया है।खत्म हुई प्रिंस नरूला और शिवित तोमर की दोस्ती? रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट देने वाली जर्नलिस्ट जीविका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया है उनके किसी सोर्स के मुताबिक, शिवित तोमर शो से बाहर हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवित का एविक्शन प्रिंस की वजह से हो सकता है क्योंकि शिवित ने आते ही एक क्रिप्टिक पोस्ट ...