प्रिंस की पारी से सरताज इलेवन जीता
कानपुर, जून 3 -- कानपुर। समर कप नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच में सरताज इलेवन ने रमा मिश्रा इलेवन को 26 रन से हराया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में सरताज इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस ने 67 रन, शिवांश ने 32 रन व कविश ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश व रूदांश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रमा मिश्रा इलेवन की टीम 17.1 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन ने 66 रन, युवराज ने 12 रन बनाए। यह भी पढ़ें- एसए टाइटंस ने कानपुर वारियर्स को हराया गेंदबाजी में आर्यन, उमर और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिया। प्रिंस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.